Bill Gates in India: दिल्ली के AI मंच से अचानक क्यों भागे बिल गेट्स? पढ़ें असली वजह

भारत इस वक्त दुनिया का AI  हब’ बनने की रेस में पूरी ताकत लगा रहा है। दिल्ली में पांच दिनों का India AI Impact Summit चल रहा है, जहाँ दुनिया भर के दिग्गज जुटे हैं। लेकिन इस बीच एक ऐसी खबर आई जिसने सबको चौंका दिया। दुनिया के सबसे मशहूर अरबपतियों में से एक, माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर Bill Gates ने ऐन मौके पर अपना मुख्य भाषण (Keynote Address) रद्द कर दिया है।

bill gates in india

हैरानी की बात यह है कि बिल गेट्स भारत में ही मौजूद हैं, उन्होंने सोमवार को आंध्र प्रदेश का दौरा भी किया, फिर अचानक ऐसा क्या हो गया कि उन्हें इस ग्लोबल मंच से भागना पड़ा?

Gates Foudation ने बड़ी ही चालाकी से बयान दिया कि “शिखर सम्मेलन के मुख्य मुद्दों पर फोकस बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया गया है।” लेकिन यह एक पीआर (PR) स्टंट से ज्यादा कुछ नहीं है।

सच्चाई वो दाग है जो हाल ही में अमेरिका के न्याय विभाग (US DOJ) द्वारा जनवरी में जारी की गई Jeffrey Epstein files से निकलकर गेट्स के दामन पर लगा है। जेफ्री एपस्टीन एक कुख्यात S*X ऑफेंडर था। भले ही Bill Gates पर एपस्टीन की किसी पीड़िता ने कोई सीधा आरोप नहीं लगाया है और ना ही उन पर कोई क्रिमिनल केस है, लेकिन एक ऐसे अपराधी के साथ गेट्स का उठना-बैठना उनके लिए गले की फांस बन चुका है।

Bill Gates खुद मान चुके हैं कि उन्हें एपस्टीन के साथ समय बिताने का ‘पछतावा’ है। लेकिन सवाल यह है कि दुनिया को नैतिकता, स्वास्थ्य और परोपकार (Philanthropy) का ज्ञान बांटने वाले गेट्स जैसे लोग बंद कमरों में कैसे लोगों के साथ उठते-बैठते हैं? क्या सिर्फ ‘पछतावा’ कहकर बचा जा सकता है?

बिल गेट्स का पीछे हटना भारत के इस शानदार आयोजन के लिए एक झटका जरूर है, लेकिन शो रुका नहीं है। इस मंच पर सैम ऑल्टमैन (OpenAI), सुंदर पिचाई (Google) और मुकेश अंबानी जैसे दिग्गज मौजूद हैं। मुकेश अंबानी ने भारत के AI इकोसिस्टम के लिए $110 बिलियन के निवेश का वादा करके साबित कर दिया है कि भारत को अब सिर्फ विदेशी निवेश की बैसाखी की जरूरत नहीं है।

मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बिल्कुल सही तर्क रखा— AI का फायदा सिर्फ मुट्ठी भर कंपनियों या लोगों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि यह ‘ग्लोबल साउथ’ के सशक्तिकरण का जरिया बनना चाहिए। यूएन चीफ एंटोनियो गुटेरेस की बात यहाँ सबसे सटीक बैठती है कि AI का भविष्य “चंद अरबपतियों की सनक (whims)” पर नहीं छोड़ा जा सकता। शायद उनका सीधा इशारा बिल गेट्स जैसे टेक-दिग्गजों की तरफ ही था!

अब थोड़ी निष्पक्ष आलोचना इस समिट के आयोजकों की भी हो जाए। भारत इसे ग्लोबल स्तर पर एक बड़ा शो बना रहा है, जहाँ 100 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि आए हैं। लेकिन पहले ही दिन मैनेजमेंट में हुई भारी गड़बड़ी ने हमारी छवि खराब की।

हद तो तब हो गई जब एक भारतीय यूनिवर्सिटी ने एक रोबोट डॉग (Robot Dog) पेश किया और दावा किया कि यह उन्होंने बनाया है, लेकिन बाद में पता चला कि वह ‘मेड इन चाइना’ था! अगर हम खुद को ग्लोबल AI लीडर बनाना चाहते हैं, तो यह ‘जुगाड़’ और ‘झूठे दावों’ वाली मानसिकता छोड़नी होगी।

बिल गेट्स की जगह अब उनकी संस्था के भारतीय-अफ्रीकी प्रमुख अंकुर वोरा बोलेंगे, लेकिन गेट्स की गैरमौजूदगी ने इस समिट में एक अजीब सा खालीपन जरूर छोड़ दिया है।

❓ आपके लिए सवाल ?
क्या आपको लगता है कि जेफ्री एपस्टीन जैसे अपराधियों के साथ नाम जुड़ने के बाद बिल गेट्स जैसे दिग्गजों को सार्वजनिक मंचों का बहिष्कार कर देना चाहिए?
  • ‘मेड इन चाइना’ रोबोट को ‘मेड इन इंडिया’ बताकर पेश करना—क्या यह भारत की बढ़ती टेक-इमेज पर एक बदनुमा दाग नहीं है?
  • क्या वाकई AI का कंट्रोल कुछ चुनिंदा अमेरिकी कंपनियों और अरबपतियों के हाथ में जा रहा है?

👇 अपनी बेबाक राय हमें नीचे कमेंट्स में जरूर बताएं!

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top